फोटो से PDF कैसे बनाएँ
- सभी फोटो एक साथ चुनें। बाद में और भी जोड़ सकते हैं।
- ऊपर और नीचे वाले बटन से pages का क्रम ठीक करें।
- Page साइज़ और quality चुनें। Form में upload करना हो तो "हल्की फ़ाइल" चुनें।
- "PDF बनाएँ" दबाएँ, फ़ाइल सीधे download हो जाएगी।
अच्छी PDF के लिए सुझाव
Document को सीधा रखकर, ऊपर से और अच्छी रोशनी में फोटो लें। Flash से चमक आती है, इसलिए दिन की रोशनी बेहतर है। अगर PDF का साइज़ ज़्यादा आए तो quality "हल्की फ़ाइल" पर रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या मेरे documents कहीं upload होते हैं?
नहीं। Aadhaar, marksheet जैसे निजी documents भी सुरक्षित हैं, क्योंकि PDF आपके browser में ही बनती है।
एक PDF में कितनी फोटो जोड़ सकते हैं?
50 तक। बहुत ज़्यादा फोटो होने पर पुराने phone पर थोड़ा समय लग सकता है।